Home » लोकसभा चुनाव 2024 » ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड टी20 विश्व कप लाइव स्कोर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड स्कोरकार्ड परिणाम समाचार हिंदी में

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड टी20 विश्व कप लाइव स्कोर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड स्कोरकार्ड परिणाम समाचार हिंदी में

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

02:10 AM, 09-Jun-2024

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 36 रन से हरा दिया है। बारबाडोस के केनसिंगटन ओवल में खेले गए ग्रुप बी के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 201 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लिश टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया इस विश्व कप में पहली टीम है जिसने 200 का आंकड़ा छुआ है। ऐसा टी20 विश्व कप 2024 के 17वें मैच में जाकर हुआ। अब ऑस्ट्रेलिया का सामना 11 जून को नामीबिया से और इंग्लैंड का सामना 13 जून को ओमान से होगा।

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप-बी में दो मैचों में दो जीत और चार अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, स्कॉटलैंड तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। नामीबिया दो अंक लेकर तीसरे और इंग्लैंड एक अंक लेकर चौथे स्थान पर है। ओमान का खाता नहीं खुला है। इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला बारिश से धुल गया था और इसका टीम को सुपर-आठ के लिए क्वालिफाई करने के समय नुकसान हो सकता है।

ऑस्ट्रेलिया की पारी

 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 201 रन बनाए। सबसे खास बात यह रही कि कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 40 का आंकड़ नहीं छू सका, इसके बावजूद टीम ने 200+ रन बनाए। ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने पांच ओवर में 70 रन की साझेदारी निभाई।

हेड 18 गेंद में 34 रन और डेविड वॉर्नर 16 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। हेड ने दो चौके और तीन छक्के लगाए, जबकि वॉर्नर ने दो चौके और चार छक्के लगाए। हेड को आर्चर ने और वॉर्नर को मोईन अली ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल के बीच 65 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को लियाम लिविंगस्टोन ने तोड़ा। उन्होंने मार्श को आउट किया।

मार्श ने 25 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। वहीं, आदिल रशीद ने मैक्सवेल को सॉल्ट के हाथों कैच कराया। वह 25 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलियाई टीम को 168 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा।

क्रिस जॉर्डन ने टिम डेविड को लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया। वह 11 रन बना सके। स्टोइनिस ने 17 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। जॉर्डन ने उन्हें आउट किया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में जॉर्डन का 100वां विकेट रहा। पैट कमिंस खाता नहीं खोल सके। वहीं, मैथ्यू वेड 10 गेंद में तीन चौके की मदद से 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

इंग्लैंड की पारी

 

जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत शानदार रही थी। कप्तान जोस बटलर और फिल सॉल्ट ने 43 गेंद में 73 रन जोड़ लिए थे। इसके बाद एडम जैम्पा का कहर देखने को मिला। उन्होंने फिल सॉल्ट और बटलर को पवेलियन भेजा। सॉल्ट 23 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, बटलर ने 28 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। इन दोनों के आउट होने के बाद इंग्लैंड की पारी धीमी पड़ गई और कोई भी बल्लेबाजी आक्रामक शॉट नहीं लगा पाया।

विल जैक्स 10 रन, जॉनी बेयरस्टो सात रन, मोईन अली 25 रन और लियाम लिविंगस्टोन 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, हैरी ब्रूक ने 16 गेंद में 20 रन और क्रिस जॉर्डन ने एक रन की नाबाद पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस और जैम्पा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, जोश हेजलवुड और मार्कस स्टोइनिस को एक-एक विकेट मिला।

01:58 AM, 09-Jun-2024

AUS vs ENG Live Score: इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ीं

इंग्लैंड ने 18 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 148 रन बना लिए हैं। फिलहाल लियाम लिविंगस्टोन और हैरी ब्रूक क्रीज पर हैं। इंग्लैंड को 12 गेंद में 54 रन की जरूरत है, जो कि काफी मुश्किल है।

01:44 AM, 09-Jun-2024

AUS vs ENG Live Score: इंग्लैंड को 76 रन की जरूरत

इंग्लैंड ने 15 ओवर में चार विकेट गंवाकर 126 रन बना लिए हैं। फिलहाल हैरी ब्रूक और मोईन अली क्रीज पर हैं। इंग्लिश टीम को 30 गेंद में 76 रन की जरूरत है। उनके लिए राह मुश्किल होती जा रही है। इससे पहले फिल सॉल्ट 37 रन, कप्तान जोस बटलर 42 रन, विल जैक्स 10 रन और जॉनी बेयरस्टो सात रन बनाकर आउट हुए।

01:20 AM, 09-Jun-2024

AUS vs ENG Live Score: इंग्लैंड को दूसरा झटका

10 ओवर के बाद इंग्लैंड ने दो विकेट गंवाकर 93 रन बना लिए हैं। फिलहाल जॉनी बेयरस्टो और विल जैक्स क्रीज पर हैं। एडम जैम्पा ने फिल सॉल्ट के बाद कप्तान जोस बटलर को आउट किया। सॉल्ट 23 गेंद में 37 रन बना सके थे। वहीं, बटलर बड़े शॉट के चक्कर में कैच थमा बैठे। वह 28 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए।

01:06 AM, 09-Jun-2024

AUS vs ENG Live Score: इंग्लैंड को पहला झटका

इंग्लैंड को आठवें ओवर में 73 के स्कोर पर पहला झटका लगा। एडम जैम्पा ने फिल सॉल्ट को क्लीन बोल्ड किया। वह 23 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल कप्तान जोस बटलर और विल जैक्स क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 76 रन है।

12:49 AM, 09-Jun-2024

AUS vs ENG Live Score: इंग्लैंड की तेज शुरुआत

इंग्लैंड ने चार ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 40 रन बना लिए हैं। फिलहाल फिल सॉल्ट 12 गेंद में 20 रन और कप्तान जोस बटलर 12 गेंद में 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

12:19 AM, 09-Jun-2024

ऑस्ट्रेलिया ने 201 रन बनाए

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 202 रन का लक्ष्य रखा है। टी20 विश्व कप 2024 में पहली बार 200 का आंकड़ा पार हुआ। 17वें मैच में जाकर किसी टीम ने इस आंकड़े को छुआ है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 201 रन बनाए। ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने पांच ओवर में 70 रन की साझेदारी निभाई।

हेड 18 गेंद में 34 रन और डेविड वॉर्नर 16 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। हेड ने दो चौके और तीन छक्के लगाए, जबकि वॉर्नर ने दो चौके और चार छक्के लगाए। हेड को आर्चर ने और वॉर्नर को मोईन अली ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल के बीच 65 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को लियाम लिविंगस्टोन ने तोड़ा। उन्होंने मार्श को आउट किया।

मार्श ने 25 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। वहीं, आदिल रशीद ने मैक्सवेल को सॉल्ट के हाथों कैच कराया। वह 25 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलियाई टीम को 168 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा।

क्रिस जॉर्डन ने टिम डेविड को लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया। वह 11 रन बना सके। स्टोइनिस ने 17 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। जॉर्डन ने उन्हें आउट किया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में जॉर्डन का 100वां विकेट रहा। पैट कमिंस खाता नहीं खोल सके। वहीं, मैथ्यू वेड 10 गेंद में तीन चौके की मदद से 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

11:57 PM, 08-Jun-2024

AUS vs ENG Live Score: ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका

ऑस्ट्रेलियाई टीम को 168 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। क्रिस जॉर्डन ने टिम डेविड को लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया। वह 11 रन बना सके। फिलहाल मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू वेड क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 173 रन है।

11:47 PM, 08-Jun-2024

AUS vs ENG Live Score: 15 ओवर समाप्त

15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर 149 रन बना लिए हैं। फिलहाल मार्कस स्टोइनिस आठ रन और टिम डेविड एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले लिविंगस्टोन ने कप्तान मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल के बीच 65 रन की साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने मार्श को आउट किया। मार्श ने 25 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। वहीं, आदिल रशीद ने मैक्सवेल को सॉल्ट के हाथों कैच कराया। वह 25 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने पांच ओवर में 70 रन की साझेदारी निभाई। हेड 18 गेंद में 34 रन और डेविड वॉर्नर 16 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। हेड ने दो चौके और तीन छक्के लगाए, जबकि वॉर्नर ने दो चौके और चार छक्के लगाए। हेड को आर्चर ने और वॉर्नर को मोईन अली ने क्लीन बोल्ड किया।

11:14 PM, 08-Jun-2024

AUS vs ENG Live Score: नौ ओवर समाप्त

नौ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवाकर 97 रन बना लिए हैं। फिलहाल मिचेल मार्श 15 रन और ग्लेन मैक्सवेल आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने पांच ओवर में 70 रन की साझेदारी निभाई। हेड 18 गेंद में 34 रन और डेविड वॉर्नर 16 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। हेड ने दो चौके और तीन छक्के लगाए, जबकि वॉर्नर ने दो चौके और चार छक्के लगाए। हेड को आर्चर ने और वॉर्नर को मोईन अली ने क्लीन बोल्ड किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें